महाराष्ट्र-हरियाणा बार्डर की उतावली नदी के जंगली इलाके से अवैध हथियार निर्माता पकड़ लाई पुलिस

  • जोधपुर में पुलिस ने डेढ़ माह पहले पकड़ी थी 14 अवैध पिस्टलें
  • हथियार निर्माता के लिए पुलिस की टीम एमपी पहुंची

जोधपुर, शहर सहित जिले में लगातार बदमाशों के पास से हथियार बरामद किए जा रहे हैं। ये लगभग सभी हथियार एमपी के तीन गांवों से ही बनकर जोधपुर तक पहुंच रहे हैं। ऐसे में कमिश्नरेट व ग्रामीण पुलिस एमपी के उन गांवों तक पहुंची, हथियारों की मंडी उमरटी, पचौर व गंधवानी में हथियार बनते हैं। सिकलीघर समाज के लोग हथियार बना कर सप्लाई आदिवासियों से करवाते हैं। ऐसे में पहले की तरह फिर एक बार डांगियावास थाने की पुलिस डीएसटी के साथ मिल उन गांवों तक पहुंची। जहां 4 पुलिस के जवान तीन दिनों तक डेरा जमाए बैठे रहे। आखिर में जिस सप्लायर को पिछली विजिट में ट्रेस कर लिया गया था, उसे इस बार दबिश दे पकड़ लिया गया।

महाराष्ट्र-हरियाणा बार्डर की उतावली नदी के जंगली इलाके से अवैध हथियार निर्माता पकड़ लाई पुलिस

डांगियावास थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि मध्यप्रदेश का अवैध हथियार तस्कर रामसिहं उर्फ गुरू को गिरफ्तार कर जोधपुर लाया गया। आरोपी प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में अवैध हथियार सप्लाई कर चुका है और वह हथियार बनाने का काम करता है। वांछित चले रहे अपराधी गुरूद्वारा के पास पचौरी जिला बुरहानपुर मध्यप्रदेश निवासी रामसिहं उर्फ गुरू पुत्र अतीत सिह (सिकलीघर) को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी।

महाराष्ट्र हरियाणा के बार्डर जाकर पुलिस की दबिश

थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि मुल्जिम को पकड़ऩे के लिए पुलिस की टीम को तीन दिनों तक मशक्कत करनी पड़ी। जिस स्थान से हथियार निर्माता को पकड़ा गया वह महाराष्ट्र हरियाणा के बार्डर पर आई उतावली नदी के ऊपर छोर पर है। पचौरी घने जंगलों और आदीवासी बाहुल्य क्षेत्र है। यहां पर रहने वाले ज्यादातर सिक्लीगर लोग हथियार बनाने का ही काम करते हैं और राजस्थान हरियाणा व पंजाब तक को सप्लाई करते हैं।

जगह बदल-बदल रहता आरोपी रामसिंह

थानाधिकारी कन्हैयालाल के अनुसार आरोपी रामसिंह पुलिस की हिट लिस्ट में पहले ही चढ़ चुका था। उसकी पहचान हो गई थी मगर वो हाथ नहीं लग पा रहा था। वह जंगली इलाकों मेें जगह बदल-बदल कर रहता और अपने झोपड़ी में ही अवैध हथियार बनाता था। खुद के नाम से धंधा नहीं करता और पड़ौसियों या दूसरे लोगों के नाम से अवैध हथियार बनाने का काम करता था।

मोबाइल नेटवर्क भी नहीं करता काम

जिस स्थान से रामसिंह को पकड़ गया वो घना आदीवासी जंगली एरिया है। जहां पर ऊंचाई पर जाने पर से मोबाइल नेटवर्क भी काम करना बंद कर देता है। पचौरी से गांव से भी 22 किलोमीटर दूरी पर आया था। सड़क़ मार्ग और आदिवासी इलाके में 22 किलोमीटर का फासला है।

पूर्व में इनामी बदमाश राकेश चोटी को पकड़ा था

थानाधिकारी के अनुसार पूर्व में 2 नवंबर को इनामी बदमाश राकेश चोटी और मनीष ज्याणी को गिरफ्तार कर 14 पिस्टलें जब्त की गई थी। दो प्रकरण बनाड़ और डांगियावास में अलग-अलग दर्ज किए गए थे। जहां बाद में उन्हें जेल भिजवा दिया गया था।

ऐसे तैयार करता है अवैध हथियार

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी रामसिंह अवैध हथियार बनाने में लिप्त मिला। मौका ए हालात से प्रतीत हुआ कि अवैध हथियार बनाने के लिए वह बरसाती छाते में काम आने वाली ताड़ी,कड़ी के स्प्रिंग,लोहे की चद्दर, खिड़कियों में काम आने वाली पत्ती, फाइबर,पीतल, साइकिल के डंडे वाला पाइप एवं चक्के में प्रयुक्त होने वाली ताड़ीय़ों से यह हथियार तैयार किए जाते हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026