Doordrishti News Logo

सुशांत टाउनशिप में सुरक्षा एवं मेंटेनेंस की अनदेखी

सिक्योरिटी डिपॉजिट एवं मासिक रुपए बने के बाद भी कार्य नही हुआ

जयपुर, सुशांत सिटी-1के निवासियों द्वारा कॉलोनी में देखरेख एवं मूलभूत सुविधाओं में कमी को लेकर अंसल ग्रुप के खिलाफ अपना आक्रोश दर्ज कराने के लिए परी चौक पर सुशांत रेजिडेंट डेवलपमेंट सोसाइटी ( एसआरडीएस ) के तत्वधान में धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरने में सैकड़ों की संख्या में निवासियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत हाल ही में सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवं उनके साथियों की हेलीकॉप्टर क्रैश में निधन होने पर उनकी आत्मा शांति के लिए 1 मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम के अंत में एसआरडीएस कार्यकारिणी ने अंसल मैनेजमेंट को एक ज्ञापन देकर टाउनशिप की हालत को तुरंत सुधारने की चेतावनी दी। कार्यकारिणी ओर निवासियों ने अंसल ग्रुप द्वारा कोई करवाई नही करने की स्थिति में इस आंदोलन को और तेज़ करने का ऐलान किया गया।

सुशांत टाउनशिप में सुरक्षा एवं मेंटेनेंस की अनदेखी
कार्यक्रम के दौरान कार्यकारिणी के सदस्यों एवं प्रमुख बुद्धिजीवियों ने सोसाइटी के अंदर समस्याएं एवं उनके समाधान को लेकर अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन मिसेज चौधरी ने किया। कार्यक्रम के दौरान ब्रिगेडियर एके गुप्ता, कर्नल एमके सिंह, कर्नल देवानंद गुर्जर एवं रविंद्र मोहन शर्मा ने अपने विचार रखे। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कमी, सड़कों की टूटी फूटी स्थिति, निवासियों की सुरक्षा बंदोबस्त में खामियां, बैंक एटीएम,मेडिकेयर सेंटर, व्यायाम शाला एवं खेलकूद की सुविधाओं में कमी को उजागर किया।

सुशांत टाउनशिप में सुरक्षा एवं मेंटेनेंस की अनदेखी

20 वर्ष पूर्व वर्ल्ड क्लास टाउनशिप का भरोसा देकर अंसल ग्रुप ने जिस सुशांत सिटी का निर्माण किया था उसके निवासी आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इस दौरान अंसल ग्रुप ने इस टाउनशिप को जर-जर हालत में पहुंचा दिया है। उसके खिलाफ यहाँ के निवासियों में जबरदस्त रोष है। कोई उचित सिक्योरिटी ना होने की वजह से दिन- रात चोरी और गुंडागर्दी को लेकर यहाँ के निवासी बेहद चिंतित हैं। करोड़ों रूपये सिक्योरिटी डिपाजिट तथा लाखों रुपये के मासिक मेंटेनेंस देने के बावजूद भी टाउनशिप में कोई काम नहीं हो रहा है। इस सन्दर्भ में सुशांत रेजिडेंट डेवलपमेंट सोसाइटी (एसआरडीएस) ने जयपुर कलेक्टर को भी एक ज्ञापन दे चुकी है लेकिन अभी तक प्रशासन ने भी कोई ठोस कार्यवाही नही की है।

कार्यकारिणी के सदस्य रवींद्र मोहन शर्मा, महेंद्र चौधरी, केके गर्ग, आरके औला,कर्नल एमके सिंह, कर्नल देवनन्द लोहामरोड,कर्नल एसके सैनी,जैसे लोगों ने अंसल ग्रुप की तानाशाही के खिलाफ मुहिम एवं ज्ञापन में दी हुई समस्याओं को लेकर 1 महीने का समय देते हुए उम्मीद जताई की समस्याओं का समाधान जल्द होगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: