Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के सांस्कृतिक संस्थान संगीत किसलय द्वारा अखिल भारतीय ब्रह्म नाद संगीत प्रतियोगिता 2021 गायन और वादन विधाओं में दो आयु वर्ग में ऑनलाइन प्रतियोगिता रखी गई है। प्रथम आयु वर्ग एक से 15 वर्ष दूसरा आयु वर्ग 16 से अधिक का है इस ऑनलाइन प्रतियोगिता हेतु वीडियो भेजने की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2021 रखी गई है। प्रतियोगिता में किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं है। वीडियो वाट्सएप नंबर 9414476545 पर भेज सकते हैं। संस्थान के प्रवक्ता अखिल बोहरा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पुरस्कार स्वरूप स्वर ब्रह्मनाद, ताल ब्रह्मनाद व वाद्य ब्रह्मनाद उपाधि से योग्य प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता विशेष तौर पर गायन में शास्त्रीय,उपशास्त्रीय व सुगम संगीत पर आधारित रहेगी,वाद्य यंत्र में तीन वर्गीकरण किए गए हैं। 1- ताल वाद्य, 2- तार वाद्य व 3- सुषिर वाद्य में अलग-अलग से प्रतियोगिता होगी। अब तक अखिल भारतीय ब्रह्म नाद संगीत प्रतियोगिता 2021 में लगभग 50 प्रतिभागियों ने अपनी प्रविष्टियां उपलब्ध करा दी हैं, जिसमें से महाराष्ट्र, उत्तराखंड, गुजरात, पंजाब, राजस्थान व हरियाणा आदि राज्यों से प्रविष्टियां आई हैं। राजस्थान में जिन स्थानों से प्रविष्टियां आई हैं, उसमें से उदयपुर, बूंदी, ब्यावर, भीलवाड़ा, जोधपुर और कोटा शामिल हैं।

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

आयुर्वेद विवि की केंद्रीय फार्मेसी की व्यावसायिक इकाई का शुभारंभ

October 15, 2026

महापौर ने विधिवत शुरू किया काम,उप महापौर ने संभाला पदभार

October 15, 2026

पुलिसकर्मियों को दिया भीड़ और दंगा नियंत्रण का प्रशिक्षण

October 15, 2026

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में आईआईटी जोधपुर की नई पहल

October 15, 2026

सीवरेज प्रणाली के सही उपयोग पर महिलाओं से संवाद

October 14, 2026

अर्बन हाट में दीपोत्सव क्राफ्ट बाजार व ओडी ओपी प्रदर्शनी शुरू

October 14, 2026

जिला परिषद में 208 और पंचायत समिति में 307 नामांकन

October 14, 2026