Doordrishti News Logo

मारवाड़ में हाड़क़ंपाने वाली सर्दी, उत्तरी हवाओं से चली शीतलहर

जोधपुर, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते उत्तरी हवाओं ने अब जोर मारना शुरू कर दिया है। ऐसे में अब मारवाड़ में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का अहसास शुरू हो गया है। उत्तरी हवाओं से अब शीतलहर आरंभ हो गई है। जिससे धूप में सर्दी का असर तेज महसूस किया जा रहा है। हाड़ क़ंपकंपाने लगे हैं। धूजणी छूटने से आमजन का हाल बेहाल होने लग गया है। शुक्रवार को शहर में जहां धुंध छाई रही वहीं दिन में खिली हल्की धूप भी सर्दी से राहत नहीं दिला पाई।

शीतलहर के बढऩे से शाम होते ही अब बाजार भी जल्दी सूने होने लगे हैं। रात नौ बजे तक सड़क़ों पर सन्नाटा पसर जाता है। इधर जोधपुर में आज अधिकतम तापमान दोपहर तक 22 डिग्री रहा तो न्यूनतम 10 डिग्री तक आंका गया है। माउंट और जैसलमेर में भी कड़ाके की ठंड पड़ऩी शुरू हो गई है। मारवाड़ सहित प्रदेश में शुक्रवार से हाड़ कंपाने वाली सर्दी की शुरुआत हो गई। उत्तर भारत से चली कोल्ड वेव (शीत लहर) ने समूचे मैदानी इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है।

इसका असर शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भी पड़ा। बीती रात से चल रही तेज शीतलहर के कारण तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। उत्तरी राजस्थान के कई जिले कोहरे से ढके रहे। सुबह जैसलमेर का एरिया घने कोहरे से ढका दिखाई दिया। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठिठुरन और कोल्ड वेव की स्थिति बनी है। सर्दी बढऩे से फसलों में भी पाला पड़ऩे की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग ने आगामी तीन चार दिनों तक शीतलहर चलते रहने की संभावना व्यक्त की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

You missed