Doordrishti News Logo

राजस्थान जूनियर तलवारबाजी चयन परीक्षण 19 को अजमेर

जोधपुर,राजस्थान जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन करने के लिए परीक्षण 19 दिसम्बर को अजमेर होगा। राजस्थान राज्य तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष दाऊद खान ने बताया कि 19 दिसंबर 2021 को अजमेर के भूनाबास स्थित देशवाली विकास बोर्ड एवं शोध संस्थान में जूनियर बालक बालिका सलेक्शन ट्रायल आयोजित किया जाएगा।

राज्य संघ के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री अब्दुल रज्जाक मोयल ने बताया कि इस सलेक्शन ट्रायल में पिछली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जो फरवरी 2021 मैं आयोजित हुई थी, उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले जिलों के खिलाड़ी एवं पदक विजेता खिलाड़ी इस सलेक्शन ट्रायल में भाग ले सकते हैं। सलेक्शन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी सोनीपत में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: