गांजा पीने के लिए रूपए नहीं देने पर चाकू से कातिलाना हमला

जोधपुर, शहर के नागौरी गेट स्थित कर्बला कॉलोनी क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने एक युवक का रास्ता रोक कर गांजा पीने के लिए रूपए मांगे। रूपए देने से इंकार करने पर उस पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। पीडि़त के बचाव करते उसके हाथ और शरीर पर गहरा घाव लगा है। पुलिस ने हत्या प्रयास में केस दर्ज किया है।

नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि उदयमंदिर आसन पुराना कब्रिस्तान निवासी मो. आरिफ पुत्र मो. युसूफ ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह रात को कर्बला कॉलोनी से निकल रहा था। तब सकलेन और उसके कुछ दोस्तों ने रास्ता रोका और गांजा पीने के लिए रूपए मांगे। रूपए देने से इंकार किए जाने पर सकलेन ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार उसके हाथ के साथ शरीर के अन्य जगह पर लगा। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना में आरिफ के घायल होने पर उसका प्राथमिक उपचार करवाया गया। आरोपी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: