कार मेें अवैध डोडा पोस्त ले जाते तस्कर गिरफ्तार, 60 किलो डोडा बरामद

जोधपुर, शहर की झंवर पुलिस ने शुक्रवार की रात को परिहारों की ढाणी में नाकाबंदी के समय एक कार को रूकवाया। कार चालक पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने का प्रयास किया। मगर बाद में उसे पीछा कर पकड़ लिया। कार की तलाश लिए जाने पर उसमें से 60 किलो अवैध डोडापोस्त मिला। जो प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में केस बनाया है।

झंवर थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि रात को पुलिस की तरफ से नाकाबंदी और गश्त चल रही थी। तब एक कार को परिहारों की ढाणी के समीप रूकने का इशारा किया गया। इसका चालक गाड़ी को भगा ले गया। इस पर उसका पीछा कर पकड़ा गया। कार की तलाशी लिए जाने पर उसमें 59.900 किलो अवैध डोडा पोस्त मिला। इस पर कार चालक लुणावास खारा विष्णु की ढाणी निवासी बगड़ाराम पुत्र मानाराम विश्रोई को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया। अग्रिम अनुसंधान जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026