Doordrishti News Logo

मंडोर खुली जेल में पिता बना हैवान, मासूम बच्ची का यौनशोषण

सिरोही के रेवदर से मिली जीरो नंबर एफआईआर पर मंडोर थाने में केस दर्ज

जोधपुर, शहर की खुली जेल में बंदियों में होते सुधार को देखते हुए रखा जाता है। जहां श्रम परिश्रम कर कैदी अपना खुला जीवन जीते हैं। मगर खुली जेल मंडोर में एक पिता अपनी ही मासूम पुत्री से हैवानियत पर उतर आया। झगड़ालू पति से तंग आकर उसकी पत्नी अपने पीहर सिरोही चली गई। वहां रेवदर थाने में बच्ची से पिता द्वारा किए जा रहे हैवानियत की कहानी बयां की और केस दर्ज करवाया। मामला चूंकि जोधपुर के खुली जेल का होने से यहां मंडोर थाने में अब प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कार्यवाहक थानाधिकारी गुरमेल सिंह की तरफ से की जा रही है।

मंडोर पुलिस के अनुसार सिरोही जिले के रेवदर हलके में रहने वाली एक महिला ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका गणेशराम हत्या के केस में सजा काट रहा है। वह खुली जेल में पति के साथ रहती थी। पति गणेशराम आए दिन मारपीट और झगड़ेे करता रहता। उसने अपनी 12-13 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बाद में उसकी हैवानियत बढ़ती गई। पति के आए दिन मारपीट एवं झगड़े से तंग आकर वह पीहर आ गई। पीहर से रेवदर थाने में केस दर्ज करवाया। मंडोर पुलिस ने बताया कि घटना चूंकि मंडोर खुली जेल की है। ऐसे में रेवदर से मिली जीरो नंबर की एफआईआर पर पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है थानाधिकारी गुरमेल सिंह आज सुबह बच्ची के बयान लेने के लिए गए हैं। फिलहाल प्रकरण में गहन अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026