Doordrishti News Logo

भारी मात्रा में नशा बरामद, एक गिरफ्तार

जोधपुर, जिले की पीपाड़ शहर पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थों को जब्त कर एक व्यक्ति को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया है। इसमें रिहायशी शौक रखने वाले मादक पदार्थ एमडी ड्रग भी शामिल है। पुलिस ने घटनास्थल से 56 ग्राम स्मैक,50 ग्राम अफीम का दूध के साथ 20 ग्राम एमडी ड्रग्स को जब्त किया है। मौके से 1 लाख 99 हजार कैश भी जब्त किया है। पीपाड़ शहर पुलिस ने बताया कि इसमें बैनण गांव निवासी भीखाराम जाट को गिरफ्तार किया है।

एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं का मुकदमा दर्ज किया। पीपाड़ थाना पुलिस जुटी मामले की जांच में जुटी है। थानाधिकारी बाबुलाल राना के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बैनण गांव में आरोपी के घर दबिश दी। आरोपी घर के हॉल में दुकान लगाकर बैठा था। मौके से दो लाख के करीब कैश और दो लाख के करीब मादक पदार्थ को जब्त किया है। पुलिस अब सप्लायर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। थानाधिकारी राना ने बताया कि एमडी का नशा भारी होता है। एक दो बार सेवन मात्र से व्यक्ति को इसकी लत लग जाती है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि आरोपी इसे जोधपुर से खरीद करने का बता रहा है। अब सप्लायर तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026