Doordrishti News Logo

शौक मौज के लिए रखी अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

जोधपुर, शहर की बोरानाडा पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ युवक को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी किशन लाल ने बताया कि रिलायंस पेट्रोल पम्प पाल रिको के पास नाकाबन्दी व सघन चैकिंग के दौरान गणेश मंदिर गुरों का तालाब प्रतापनगर निवासी धर्मेन्द्र विश्नोई उर्फ बाबू पुत्र रामनिवास विश्नोई को दस्तयाब कर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक पिस्टल बरामद की गई। पुलिस की टीम ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मौज शौक के लिए पिस्टल पास रखता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से हथियार तस्करी और खरीद-फरोख्त को लेकर के पूछताछ करने में जुटी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: