Doordrishti News Logo

अलग अलग स्थानों से पांच बाइक चोरी

जोधपुर, कमिश्ररेट में बाइक चोरी की घटनाएं नहीं थम रही। पांच अलग अलग स्थानों से बाइक चोरी की वारदातें हुई। महामंदिर पुलिस ने बताया कि प्रेमनगर डिगाड़ी का रहने वाला राहुल पुत्र मिश्रीराम गोयल अपनी बाइक  लेकर गुलजार नगर सामुदायिक भवन आया था। यहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। इसी तरह मंडोर दारू गोदाम के पीछे रहने वाला गोविंद पुत्र मुकेश अपनी बाइक पर बीजेएस स्थित आईसीआईसीआई बैंक आया था। बाहर खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात चोर ले गया। इधर सूरजबेरा सूरसागर निवासी योगेश शर्मा ने सदर बाजार पुलिस को बताया कि वह बाइक लेकर सोजती गेट आया था। सोजती गेट से उसकी बाइक चोरी हो गई। पाली जिले के सेंदड़ा के रहने वाले चेतनसिंह पुत्र बैन सिंह की बाइक एम्स अस्पताल के सामने गली से चोरी हो गई। बासनी पुलिस ने मामला दर्ज किया। जबकि केला चितौडग़ढ़ निवासी राकेश पुत्र परमानंद की बाइक सुभाष नगर पाल रोड से चोरी हो गई। उसने शास्त्रीनगर थाने में इसकी रिपोर्ट दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026