Doordrishti News Logo

सुरपुरा बांध की बारादरी पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने को मंजूरी

जोधपुर, शहर के निकट सुरपुरा बांध को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रथम चरण में जेडीए द्वारा 2.65 करोड़ की लागत से ग्रीन स्पेस हेतु लैण्ड स्पेकिंग गार्डन, लॉन,जिम उपकरण, बच्चों के झूले, सोलर लाईट हाई मास्ट लाईट एवं स्टेप गार्डन का कार्य किया जा चुका है। सुरपुरा डेम की पाल पर रियासत कालीन प्राचीन बारादरी स्थित है जो जल संसाधन विभाग के स्वामित्व में है रखरखाव के अभाव में उक्त प्राचीन रियासत कालीन स्थापत्य शैली की ईमारत वर्तमान में जर्जर स्थिति में होने के कारण अनुपयोगी है। सुरपुरा डेम को जोधपुर शहर के समीप आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर देशी-विदेशी पर्यटकों हेतु मस्ट विजिट स्थल बनाया जा सकता है।

सुरपुरा बांध की बारादरी पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने को मंजूरी

इस स्थल के समग्र रूप से सुनियोजित विकास हेतु प्राचीन बारादरी को भी शामिल किया जाना आवश्यक है। इस बारादरी को विकसित करने को जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जल संसाधन विभाग को अनापति,सहमति हेतु पत्र व्यवहार किया गया। जल संसाधन विभाग द्वारा उक्त पत्र व्यवहार के आधार पर प्रकरण राज्य सरकार के सक्षम स्तर पर समुचित निर्णय हेतु प्रेषित करने के फलस्वरूप मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं जल संसाधन मंत्री के हैसियत से 1 नवम्बर को निश्चित शर्तों के साथ उक्त बारादरी प्राधिकरण को विकसित करने हेतु अनापत्ति जारी करने की स्वीकृति प्रदान की गई।

सुरपुरा डेम को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की कार्य योजना के अन्तर्गत द्वितीय चरण में लगभग 3-4 करोड़ की अनुमानित लागत से सिंचाई विभाग से प्राप्त बारादरी को भी शामिल करते हुए डीपीआर तैयार की जायेगी। जिसमें जीर्णशीर्ण अवस्था की बारादरी का पुनर्रूद्वार करते हुए इसका पर्यटकों को उपयोग की दृष्टि से समुचित उपयोग किया जायेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: