Doordrishti News Logo

सनसिटी अस्पताल में मरीज की मौत

डॉ धारीवाल व स्टाफ के खिलाफ इलाज में कोताही का आरोप

जोधपुर, शहर के बनाड़ रोड स्थित राजस्थान अस्पताल के सामने रहने वाली एक युवती के जान डॉक्टर की लापरवाही से चली गई। मृतका के पिता ने सनसिटी अस्पताल के संचालक डॉक्टर एमएल धारीवाल और नर्सिंग स्टाफ पर इलाज में कोताही का आरोप लगाया और पुलिस में इसकी रिपोर्ट दी है। पुलिस की तरफ से अब अनुसंधान किया जा रहा है। राजस्थान अस्पताल के सामने बनाड़ रोड निवासी विक्रमसिंह राणावत ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री 20 साल की हर्षिता को 4 अक्टूबर को तबीयत खराब होने पर श्रीराम अस्पताल में दिखाया गया था। जहां पर उसे डेंगू पॉजिटिव बताया गया। इस अस्पताल में 7 अक्टूबर तक हर्षिता का इलाज चला। बाद में 8 अक्टूबर को परिजन उसे पावटा स्थित सनसिटी अस्पताल एवं अनुसंधान केेंद्र पर लेकर आए। जहां पर पूर्व की जांचों को देखने के बाद उसकी पुत्री हर्षिता को डेंगू एनएसआई बताया गया और डॉक्टरी देखरेख की सलाह दी गई।

रिपोर्ट के अनुसार 9 अक्टूबर को अस्पताल के डॉक्टर एमएल धारीवाल ने उसकी पुत्री को ड्रिप चढ़ाई, इसमें मल्टी विटामिन और एंटिबायोटिक भी थी। कुछ देर बाद उसकी पुत्री तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल के स्टाफ को बताया गया तो उन्होंने कहा कि कुछ देर बाद सब नार्मल हो जाएगा। मगर स्टाफ ने ध्यान नहीं दिया और ना ही डॉक्टर धारीवाल को बुलाया गया। शाम तक हर्षिता के प्लेटलेट्स तक गिर गए। बिगड़ी हालत में होने और मृत्यु को नजदीक जान कर परिजन हर्षिता को एम्स अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर 9-10 अक्टूबर की रात को हर्षिता की मृत्यु हो गई। उसके मौत से परिजन सदमें में आ गए। अब पीडि़त परिवार ने सनसिटी अस्पताल के  संचालक डॉक्टर एमएल धारीवाल और स्टाफ के खिलाफ इलाज में कोताही बरते जाने का आरोप लगाते हुए महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी है। जिसकी अब पुलिस जांच कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026