Doordrishti News Logo

बस-ट्रोला भीषण भिड़ंत में लगी आग, 8 यात्री जिंदा जले

  • बस ट्रोला दोनों में लगी आग
  • बस जोधपुर आ रही थी
  • बस को ट्रोले ने मारी टक्कर
  • राहत कार्य जारी
  • पुलिस और दमकल पहुंची

जोधपुर, पचपदरा में आज सुबह ट्रोला और बस की भिड़ंत हो गई जिससे धमाके के साथ दोनों वाहनों में आग लग गई। आग लगने से लगभग 8 यात्रियों के जिंदा जल गए और डेड़ दर्जन लोग घायल हो गए घायलों को बालोतरा अस्पताल भेज गया। इस दुर्घटना में घायलों सड़क किनारे रखे गए थे जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पहले निजी वाहन में फिर आई एम्बुलेंस में डालकर अस्पताल भेजा गया।

बस-ट्रोला भीषण भिड़ंत से लगी आग एक दर्जन से ज्यादा यात्री जिंदा जले

प्रत्यक्षदर्शी छतर के अनुसार आज सुबह एक निजी यात्री बस गुजरात से बालोतरा आई थी वहां से जोधपुर आ रही थी,पचपदरा के पास सामने से आ रहे ट्रोले ने टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और धमसके के साथ दोनों वाहनों में आग लग गई जिससे लगभग दर्जन भर यात्रियों के जिंदा जलाने की आशंका है। आग बुझाने के लिए दमकल भी वहां पहुंची लेकिन तब तक बस जलकर खाक हो गई। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि टक्कर के बाद घायल यात्री बस से निकलने की जद्दोजहद कर रहे थे तब तक आग से घिर गए। इस दुर्घटना में दोनों वाहन जल गए।

मृतकों और घायलों की विस्तृत जानकारी अभी नही मिल पाई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026