Doordrishti News Logo

शोरूम मेें अज्ञात चोरों ने लगाई सेंध, हजारों का प्रोविजन सामान उड़ाया

जोधपुर, प्रताप नगर स्थित एक डिपार्टमेंटल स्टोर में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर हजारों का सामान चुरा लिया। पुलिस घटना में अब सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। प्रताप नगर पुलिस ने बताया कि प्रताप नगर क्षेत्र में स्थित एसजी मार्ट में काम करने वाले विकास कुमार पुत्र बाबूलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें पुलिस को बताया कि 7-8 नवंबर की रात्रि के समय अज्ञात नकबजनों ने डिपार्टमेंटल स्टोर में सैंधमारी करके वहां शो केस में रखे हजारों रूपये के रेडिमेड कपड़े, सूखा मेवा, आईसक्रीम के डिब्बे और मोबाइल के और गल्ले में रखी हजारों रूपये की नकदी के साथ शोरूम में स्टाफ के लिये चलाने के लिये रखी स्कूटी को भी चुराकर ले गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: