Doordrishti News Logo

ओमबन्ना के दर्शन कर लौट रही कार पलटी, एक की मौत

  • परिवार के तीन सदस्य घायल
  • बगैर पोस्टमार्टम शव परिजन को सौंपा

जोधपुर, शहर के निकट मोगड़ा पुल के समीप नील गाय को बचाने के प्रयास में एक कार पलटी खा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथ में सवार परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए एमडीएम और निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी लोग ओमबन्ना के दर्शन कर अपने घर की तरफ लौट रहे थे। परिजन के आग्रह पर पुलिस ने शव बगैर पोस्टमार्टम सौंप दिया। कुड़ी पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी।

कुड़ी थाने के एएसआई मदनलाल ने बताया कि जालोर जिले के बागरा थानान्तर्गत मढग़ांव के रहने वाले परिवार के चार लोग ओमबन्ना के दर्शनार्थ अपनी आई-20 कार लेकर गए थे। यह लोग जब वापिसी कर रहे थे तब मोगड़ा पुल के समीप कार के सामने अचानक से नील गाय आ गई। हादसे में 22 साल के बागाराम पुत्र राणाराम भील की मौत हो गई। जबकि कार में सवार रामावतार पुत्र हरजीराम भील, 26 साल का मानाराम पुत्र हरजीराम एवं 19 साल का सांवलराम पुत्र नैनाराम भील घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मथुरादास माथुर एवं निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिजन ने पुलिस में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाही। इस पर शव बगैर पोस्टमार्टम कार्रवाई के सौंप दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026