Doordrishti News Logo

शादीसुदा युवक ने धोखे से दूसरी युवती से रचाई शादी पुलिस के पास पहुंची पीड़िता

जोधपुर, शहर के चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 10 में रहने वाली एक युवती को युवक ने धोखे में रखा। पहले से शादीसुदा युवक ने इस युवती से भी शादी कर ली। युवती को पता लगने पर वह थाने पहुंची और अब केस दर्ज करवाया गया है। इसमें आधा दर्जन लोगों की मिलीभगत का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने अब इसमें जांच आरंभ की है। पीडि़त ने कोर्ट में इस्तगासा पेश कर अब पुलिस में इसकी प्राथमिकी दी है। देवनगर पुलिस ने बताया कि चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड सेक्टर 10 में रहने वाली एक युवती ने दर्ज करवाए गए मामले में बताया कि कुछ महीने पहले उसकी शादी प्रशांत से हुई थी।

दोनों के बीच संबंध अच्छे चल रहे थे लेकिन जब युवती को पता चला कि प्रशांत की शादी साल 2014 में मीना नाम की लड़की से हुई थी। दोनों के एक बेटा भी है। जिसके बाद युवती ने इस बात को लेकर अपने पति से बात की तो दोनों के बीच काफी अनबन हो गई। पीड़िता ने बताया कि युवक की शादी मीना से होने के बाद दोनों ने आपसी एग्रीमेंट किया। वे एक दूसरे से अलग हो गए लेकिन पीड़ित युवती ने बताया कि शादी के समय उसके परिवार की ओर से इस बात का जिक्र नहीं किया और उसका जीवन खराब करने की कोशिश की गई। पीड़ित युवती ने अपने पति प्रशांत सहित उसके साथ रिश्तेदारों के खिलाफ धोखाधड़ी से शादी करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करवाया है। देवनगर पुलिस इसमें अब जांच में जुटी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026