Doordrishti News Logo

जोधपुर, प्रदेश में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। ऐसे में सर्दी में और चमक बढ़ गई है। मारवाड़ में भी सर्दी का असर और तेज हो गया है। शनिवार की सुबह से चल रही शीत लहर से आमजन को काफी प्रभावित कर दिया। शरीर में गलन पैदा करने के साथ ही कंपकंपी छूटने लगी है। सर्द हवा की गति 20-30 किलोमीटर की स्पीड से चलने से बेजा शीत का आभास हुआ है। बादलों ने भी डेरा जमा लिया है। सूयदेव के दर्शन सुबह दस बजे बाद हो पाए। बादलों में उनकी लुकाछिपी चल रही है। घना कोहरा भी बना हुआ है। शुक्रवार को एक बार मौसम पूरी तरह साफ  होने के साथ चटक धूप भी खिली थी। मगर फिर से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनने से कोहरा, बादल व बारिश का मौसम बन गया है। रात को कुछेक स्थानों पर बूंदाबांदी और हल्की बारिश के समाचार भी मिले है। जोधपुर शहर व उसके आस-पास के इलाकों में आज सवेरे से ही कोहरा ओर बादल छाए हुए थे। दोपहर तक सूरज बादलों की ओट में छुपा रहा। साथ ही चली हवाओं ने सर्दी का प्रकोप बढ़ा दिया। उत्तर दिशा से आ रही तेज हवा के साथ आई शीत लहर तन को भेद रही है। हल्के कोहरे के साथ चल रही हवा ने लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। हालांकि न्यूनतम तापमान में ज्यादा कोई बदलाव नहीं आया और यह 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन आज दिन का अधिकतम तापमान नीचे गिरने के आसार बने है। शहर पर छाई कोहरे की चादर ने सूरज की तपिश को भी थाम लिया। ऐसे में फिलहाल धूप भी खुलकर नहीं निकल पा रही है। शहर का अधिकतम तापमान तीन चार दिन से 22 डिग्री के आसपास बना हुआ है। आज चल रही तेज हवा के कारण दिन के तापमान में गिरावट आने के साथ सर्दी का सितम और झेलना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने आगामी तीन चार दिन तक मौसम के यथावत रहने की चेतावनी भी दी है।

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025