Doordrishti News Logo

दीवान के ज्येष्ठ पुत्र व कांग्रेस नेता मोहब्बत सिंह के शोकसभा में शामिल हुए शेखावत

जोधपुर, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शनिवार को बिलाड़ा और निंबोल में शोक सभाओं में शामिल हुए। उन्होंने बिलाड़ा में आई माताजी मंदिर में दर्शन कर देश में खुशहाली की कामना भी की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री जोधपुर पहुंचे और यहां भी अनेक शोक सभाओं में शामिल हुए। दोपहर बाद वे दिल्ली रवाना हो गए। भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता, ज़िला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के साथ शनिवार सुबह सड़क मार्ग से बिलाड़ा पहुंचे। वे आई पंथ के धर्मगुरु एवं पूर्व मंत्री माधव सिंह दीवान के ज्येष्ठ पुत्र लक्ष्मण सिंह के निधन पर शोक सभा में शामिल हुए।

उन्होने लक्ष्मण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और पूर्व मंत्री दीवान से मिलकर संवेदना प्रकट की। इसके बाद निम्बोल जाकर राजस्थान युवक कांग्रेस के पूर्व महासचिव स्वर्गीय मोहब्बत सिंह निंबोल के निवास पर शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की और परिवार के सदस्यों से मिलकर संवेदना जताई। जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, जिला देहात उपाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी, राइका बाग मण्डल अध्यक्ष भवानी प्रताप सिंह शेखावत, बिलाड़ा देहात मंडल अध्यक्ष कमलेश चौधरी, सुनील विश्नोई, जोधपुर एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष नाथू सिंह राठौड़, पिचियाक सरपंच माधोराम सीरवी, बिलाड़ा नगरपलिका के पूर्व अध्यक्ष मनोहर सिंह हांबड़ शिवराज सिंह खेजड़ला, एडवोकेट गंगा सिंह भाटी, राकेश माचरा महेंद्र जाखड़ सहित अनेक लोग इस दौरान साथ थे। वे दोपहर जोधपुर पहुंचे और आवास पर आमजन से मुलाकात की। बाद में शहर में कई शोक सभाओं में शामिल हुए और दोपहर तीन बजे दिल्ली रवाना हो गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

November 20, 2025

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025