Doordrishti News Logo

मजिस्ट्रेट की कार को टक्कर मारने के बाद गाली गलौच

जोधपुर, शहर के बीजेएस कॉलोनी गांधीपुरा क्षेत्र में रहने वाले मजिस्ट्रेट की कार को किसी अन्य कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस बात को लेकर अन्य कार चालक से मजिस्ट्रेट की बोलचाल होने पर सामने वाले शख्स ने गाली गलौच की। घटना में रातानाडा थाने में अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई।

रातानाडा थाने के एएसआई बाबूलाल ने बताया कि घटना में बीजेएस कॉलोनी स्थित गांधीपुरा निवासी राजेंद्र सिंह चारण की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वे अपनी कार लेकर रसाला रोड आर्मी तिराहा से निकल रहे थे। तब किसी कार चालक ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मारने के बाद गाली गलौच करने लगा। दुर्घटना से कार को भी नुकसान पहुंचा। एएसआई बाबूलाल के अनुसार मामला दुर्घटना और गाली गलौच किए जाने का दर्ज किया गया है। जिसकी जांच की जा रही है। अन्य कार चालक का पता लगाने का प्रयास जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026