Doordrishti News Logo

पांच साल की मासूम लापता, पुलिस ने घंटे भर में ढूंढ लिया

जोधपुर, शहर की प्रतापनगर पुलिस ने सोमवार को गुम हुई पांच साल की एक मासूम को एक घंटे में तलाश कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया। थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि सूचना मिली कि एक छोटी बच्ची जिसकी उम्र लगभग 5 वर्ष है, जो गुरो का तालाब में अकेली खड़ी रो रही है, जिस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम व स्थानीय निवासी पंचमकुमार ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बालिका ज्योति नगर चांदणा भाखर प्रताप नगर निवासी राधिका पुत्री खुमदास वैष्णव का पता लगा सूचना दी। जिस पर बालिका को उसकी माता अंजू देवी को करीब 1 घण्टे के भीतर ही सकुशल सुपुर्द किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: