Doordrishti News Logo

पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिगंत आनंद ने संभाला पदभार

जोधपुर, भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी दिगंत आनंद ने बुधवार की सुबह जिला पश्चिम में पुलिस उपायुक्त का पदभार संभाला। वे पूर्व पुलिस उपायुक्त आलोक श्रीवास्तव के स्थान पर आए है। गत दिनों प्रदेश सरकार ने आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया था। तब से यह पद रिक्त चल रहा था। दिगंत आनंद इससे पहले भी जोधपुर में पश्चिम में एसीपी के पद रह चुके है। वे शहर की भौगोलिक स्थिति से भलीभांति परिचित हैं। उनके पदभार ग्रहण के समय कई पुलिस अधिकारियों ने स्वागत किया। मगर वे मीडिया से रूबरू नहीं हो पाए। आज शाम वे मीडिया से मुखातिब हो सकते हैं। आज आरएएस परीक्षा में व्यस्तता के बीच उन्होंने पदभार ग्रहण किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews