Doordrishti News Logo

जोधपुर, ईस्टर्न फाउंडेशन ऑफ़ आर्ट एंड कल्चर द्वारा 21 वेलकम 21 नामक शीर्षक ऑनलाइन स्टूडियो आर्ट कैंप का शुभारम्भ शुक्रवार को हुआ। इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय ललित कला अकादमी के सचिव रामकृष्ण वेदाला ने अपने विडिओ वार्ता के ज़रिये कला की देवी मां सरस्वती की वंदना से शुरू

किया। उसके बाद उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में 9 महीने तक कलाकारों ने बहुत सारी कठिनाइयों का सामना किया। इस साल सभी कलाकार साथी स्वाभाविक रूप से गैलरी में अपने कार्य का प्रदर्शन कर सकें। इस कार्यक्रम में 2020 को विदाई देने के लिए देशभर से 20 कलाकार शामिल हुए। इसके साथ उन्होंने भारतीय कला व कलाकारों की महानता

का वर्णन किया और इस कार्यक्रम के आयोजकों व प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। ईस्टर्न फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप्त दास ने इस कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और कार्यक्रम को शुरुआत करवाया। यह कार्यक्रम ईस्टर्न फाउंडेशन के संपादक मनोज संधा द्वारा संचालित हुआ था। सदस्य केशव वरनोति, यतीश कासरगोड,दिलीप मल्लिक,टिकम खंडप्पा व नरसिंघा ओझा ने सहयोग किया। इसमें अजय सिंह राजपुरोहित (जोधपुर), अनुपमा दे (छत्तीसगढ़), कामिनीकान्त स्वाईं

(झारखण्ड), लखविंदर सिंह (चंडीगढ़), मानसी सागर (महाराष्ट्र), रुण चंद्र बरमन (बांग्लादेश), संदीप देब (पश्चिम बंगाल), स्वाति जैन (मध्य प्रदेश), वी राजगोपाल (तमिल नाडु), ओडिशा से आर्यप्रज्ञा बसबदुत्ता, देबदुत्ता साहू, मानस कुमार दास, निकुंज बिहारी दास, पंचानन सामल, किशोर चंद्र नायक, नई दिल्ली से डॉ नीरजा चांदना पीटर्स, सुधाकर सेठी, कर्नाटक से डॉ शालिनी सिंह, डॉ शहद पाशा, उत्तर प्रदेश से प्रलय कुंडू, रघुनाथ जेना ने भाग लिया। इस ऑनलाइन कला शिविर में 21 कलाकार 2021 के आने वाले पल के सुन्दर व स्वस्थ भविष्य की कामना को अपनी कृति में दर्शाएंगे। यह ऑनलाइन स्टूडियो आर्ट कैंप 11 जनवरी तक चलेगा।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026