Doordrishti News Logo

अलग अलग स्थानों पर हुई चोरियां, केस दर्ज

जोधपुर, शहर के एवं इसके आस पास अलग अलग स्थानों पर हुई तीन चोरियों के केस पुलिस ने दर्ज किए हैं।  फलौदी थाने में दी रिपोर्ट में फलौदी निवासी महावीर पुत्र भागीरथ ने पुलिस को बताया कि 23-24 अक्टूबर की रात्रि को बबलू नाम का शख्स उसके घर में सेंध लगाकर वहां से सोने चांदी के जेवरात और पांच हजार रूपए चुराकर ले गया।

बनाड़ पुलिस ने बताया कि रेलवे स्टेशन के सामने रहने वाले हिमेश पुत्र लूम्बाराम जाट ने पुलिस को बताया कि उसकी मुर्गी फार्म के पास ईटे बनाने की फैक्ट्री है। जहां पर रात्रि को अज्ञात व्यक्ति ने सैंधमारी करके वहां रखे फर्मे और अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए। इधर बालेसर के जुडिय़ा निवासी चन्द्रारामपुत्र जुगताराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि रात्रि के समय अज्ञात व्यक्ति ने बालेसर खनन क्षेत्र में स्थित उसकी खान में पड़ी मशीनरी और अन्य पार्टस को चुराकर ले गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: