Doordrishti News Logo

रॉयल्टी नाके पर तैनात स्टाफ पर गबन का आरोप

जोधपुर, प्रतापनगर स्थित रॉयल्टी नाका पर तैनात स्टाफ के खिलाफ संचालक ने रायल्टी राशि का गबन घोटाला करने का मुकदमा प्रतापनगर थाने में दर्ज कराया। प्रताप नगर पुलिस ने बताया कि मथानिया के उम्मेदनगर निवासी राजूसिंह पुत्र भोमसिंह भाटी ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी कंपनी का एक रॉयल्टी नाका प्रतापनगर क्षेत्र में है। जहां पर तैनात मध्यप्रदेश के मुरेना जिले के सबलगढ़ निवासी दिेनेश सिंह पुत्र चन्द्रभान सिंह, मथानिया के मालूंगा निवासी अजयपाल पुत्र भोमसिंह और ओसियां थानान्तर्गत जाखण निवासी रिछपाल सिंह पुत्र अनोप सिंह काम करते है। जिन्होंने अपने कार्यकाल के समय काम करते हुए हजारों की रकम का खुर्दबुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews