Doordrishti News Logo

शिविर में आई ग्रामीण पट्टे पाकर हुई प्रसन्न

प्रशासन गांवो के संग

जोधपुर,प्रशासन गांव के संग अभियान 2021 के अंतर्गत पंचायत समिति पीपाड़ शहर के ग्राम पंचायत खांगटा में आयोजित शिविर में पट्टे पा कर ग्रामीण हुए लाभान्वित। शुक्रवार को पीपाड़ शहर की ग्राम पंचायत खांगटा में आयोजित शिविर में आए ग्रामीण संतुष्ट और प्रसन्न होकर लौटे। उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह के निर्देशानुसार प्रशासन गांव के संग अभियान से पूर्व प्रशासन द्वारा तैयारी के लिए पूर्व कैंप का आयोजन किया गया था जिसके दौरान ग्राम पंचायत द्वारा स्थानीय ग्राम वासियों के मकानों के पट्टे बनाने के लिए आवेदन घर-घर जाकर मांगे गए।

इस प्रक्रिया में कुल 770 घरों का सर्वे किया गया तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए 21 दिन के भीतर पट्टे की संपूर्ण कार्यवाही संपन्न की गई जिसमें 212 आवेदन स्वीकार किए गए। जिनमें शुक्रवार को आयोजित शिविर के दौरान कुल 150 व्यक्तियों के नाम पट्टे तैयार किए गए तथा शेष 62 आवेदन प्रक्रिया आधीन है और उन्हें आगामी 5 नवंबर तक पट्टे जारी कर दिए जाएंगे।

शिविर में उपस्थित प्रधान सोनिया जयंत चौधरी, उपखंड अधिकारी दुदाराम हुड्डा, विकास अधिकारी गणपत लाल सुथार एवं सरपंच प्रकाश बोराणा के हाथों से ग्रामीणों को पट्टे वितरित किए गए। सभी लाभार्थी शिविर के दौरान प्रशासन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही से संतुष्ट और प्रसन्न थे। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के इस लोक कल्याणकारी अभियान की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की अपेक्षा की। लाभार्थियों ने कहा कि यह शिविर जनकल्याण में एक अनोखी मिसाल बनेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026