Doordrishti News Logo

कंप्यूटर प्रशिक्षण महाविद्यालय में चोरों ने सैंध लगाकर एक साथ 25 सेट चुराए

सूनी जगह पर है प्रशिक्षण महाविद्यालय

जोधपुर, निकटवर्ती मथानिया के गगाड़ी-तिंवरी रोड पर कंप्यूटर प्रशिक्षण महाविद्यालय में अज्ञात चोरों ने सैंध लगाकर वहां से एक साथ 25 कंप्यूटर सेट चुरा कर ले गए। कंप्यूटर के साथ सीपीयू भी थे। इसमें एक बड़ा गिरोह हो सकता है। एक साथ इतनी मात्रा में कंप्यूटर सेट चोरी होना भी पुलिस पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है। इसके लिए बड़े वाहन को प्रयुक्त किया गया होगा ऐसा पुलिस का अनुमान है। फिलहाल मथानिया पुलिस ने प्राचार्य की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है।

मथानिया थाने के सबइंस्पेक्टर राजूराम ने बताया कि तिंवरी कस्बे में रहने वाले हड़मानराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वे तिंवरी गगाड़ी रोड पर स्थित महिपाल शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में प्राचार्य हैं। 18 अक्टूबर को महाविद्यालय बंद कर चले गए। 19 को रविवार का अवकाश था। इस पर 20 अक्टूबर को वे महाविद्यालय पहुंचे तब एक कमरे में लगे 25 कंप्यूटर सेट गायब मिले। यह सब देख उनका माथा ठनक गया। शातिर चोरों ने एक साथ इतने सारे सेट चुरा लिए। एसआई राजूराम के अनुसार चोरों ने कंप्यूटर सेट को चुराने के लिए किसी बड़े वाहन को प्रयुक्त किया है। मौके पर किसी बड़े वाहन के पहियों के निशान आदि नहीं मिले हैं। महाविद्यालय भी सूने स्थान पर है। फिलहाल चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026