Doordrishti News Logo

रास्ता रोककर मारपीट और स्कार्पियो में तोडफ़ोड़

जोधपुर। शहर के चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 21 में एक युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने के साथ उसके गाड़ी स्कार्पियो में तोडफ़ोड़ की गई। पुलिस ने नामजद शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है।
चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि खेड़ापा के बुचेटी हाल कांकाणी लूणी निवासी सुरजाराम पुत्र हिम्मताराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह शाम को अपनी स्कार्पियो लेकर सेक्टर 21 से निकल रहा था। तब मालम सिंह और उसका भतीजा रवि ने रास्ता रोका और मारपीट करने लगे। इन लोगों ने उसकी गाड़ी को तोडफ़ोड़ कर नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने बताया गया कि इसमें जांच की जा रही है। मामला आपसी विवाद का हो सकता है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews