Doordrishti News Logo

अज्ञात वाहन ने ली बाइक सवार युवक की जान

जोधपुर, शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र सांगरिया पुल के पास में अज्ञात वाहन चालक की लापरवाही ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में उसका शरीर दो भागों में बंट गया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। कुछ सांसे बचने पर अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में चल बसा। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुड़ी पुलिस ने बताया कि डांगिावास के कांकेलाव निवासी ओमप्रकाश पुत्र नारायण दास की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई रघुदास वैष्णव कुड़ी सेक्टर 3 में रहता था। वह रात्रि के समय अपनी बाइक से सांगरिया पुल से घर की तरफ लौट रहा था। तब अज्ञात वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। पुलिस एवं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रघुदास का शरीर दो भागों में बंट गया था। सांस चलने पर मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया था। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। गाड़ी संभवत: मिनी कंटेनर था। फिलहाल पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews