Doordrishti News Logo

दो तस्करों से 12 किलो 390 ग्राम अफीम का दूध बरामद

  • ट्यूरिस्ट मिनी बस से तस्करी
  • 19 किलो बेच डाला 19.60 लाख बरामद
  • मध्यप्रदेश के नीमच से तस्करी कर लाए थे अफीम

जोधपुर, कमिश्ररेट की जिला पश्चिम की स्पेशल क्राइम टीम और कुड़ी पुलिस ने भाकरासनी गांव की सरहद जोधपुर पाली रोड पर सोमवार की रात को कार्रवाई करते हुए एक मिनी ट्यूरिस्ट बस से 12 किलो से ज्यादा अफीम का दूध बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने साढ़ेे उन्नीस लाख रूपए भी जब्त किए हैं, जो उन्होंने जोधपुर में अफीम सप्लाई कर एकत्र किए थे। 19 किलो अफीम कुड़ी इलाके में आस पास बेचना सामने आया है। देर रात तक पुलिस तस्करों से गहन तफ्तीश के साथ बेचे अफीम के दूध के लिए दबिशें देती रही। बरामद हुआ अफीम मध्यप्रदेश के नीमच से आना बताया गया है।

दो तस्करों से 12 किलो 390 ग्राम अफीम का दूध बरामद

पुलिस उपायुक्त पश्चिम आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि पाली जोधपुर रोड से होकर गुजरने वाली एक मिनी ट्यूरिस्ट बस टेंपो ट्रेवलर में अवैध रूप से अफीम का दूध लाया जा रहा है। इस पर जिला पश्चिम की स्पेशल क्राइम टीम और कुड़ी पुलिस की तरफ से नाकाबंदी करवाई गई। तब भाकरासनी गांव की सरहद जोधपुर पाली रोड पर एक मिनी ट्रेवलर टेंपों को रूकवाया गया। गाड़ी में दो व्यक्ति सवार मिले। दोनों ने अपना नाम राहुल मारू और राहुल खाती होना बताया। इस पर गाड़ी की तलाशी लिए जाने पर डिक्की में बनाए गए अलग अलग ब्लॉक्स और ट्रेवलर की छत में चद्दर हटाकर बनाए गए ब्लॉक्स में अफीम का दूध मिला। जिसका वजन किए जाने पर वह 12 किलो 390 ग्राम निकला।

एसीपी बोरानाडा मांगीलाल ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 19.60 लाख रूपए भी जब्त किए गए। पूछताछ में सामने आया कि इन लोगों ने काफी मात्रा में अफीम कांकाणी और आसपास के इलाकों में सप्लाई कर दिया है। जिसके एवज में उन्हें यह रूपए मिले। स्पेशल क्राइम ब्रांच के अनिल यादव, कुड़ी थानाधिकारी मनीष देव आदि देर रात तक कांकाणी और आस पास के इलाकों में बेचे गए अफीम को बरामद करने में जुटे थे। बताया जाता है कि 19 किलो अफीम आस पास के इलाकों में बेच दिया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

आरोपी को 2 साल की कठोर सजा व 20 हजार रुपए जुर्माना

January 17, 2026

शराब की पार्टी के बाद युवक को एसयूवी से धक्का देकर नीचे फेंका आरोपी ढाबा चालक गिरफ्तार

January 17, 2026

एमबीएम विवि.में राष्ट्रीय जलशक्ति हैकाथॉन कार्यशाला सम्पन्न

January 17, 2026

शील्ड विजेताओं का जोधपुर स्टेशन पर जोरदार स्वागत

January 17, 2026

कचरा निस्तारण को 180 टन प्रतिदिन क्षमता का मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन बनेगा

January 17, 2026

तिब्बती ऊनी वस्त्र व्यापार संघ ने गरीबों को बांटे निःशुल्क गर्म कपड़े

January 17, 2026

पकड़ा गया सिंथेटिक ड्रग एमडी की फैक्ट्रियों का मुख्य सूत्रधार

January 17, 2026

होटल के बाहर देशी विदेशी पर्यटकों को उकसाने वाला युवक गिरफ्तार

January 17, 2026

बैंक कर्मचारी के घर से सोने की चेन और हीरे की अंगूठी पार

January 17, 2026