Doordrishti News Logo

प्रेमचंद रंग महोत्सव के पहले दिन हुआ नाटक सद्गति का प्रभावी मंचन

दुखिया को शहीद होकर ही मिली सद्गति

जोधपुर, मुंशी प्रेमचंद की पुण्यतिथि पर प्रेमचंद रंग महोत्सव का आगाज़ मेजबान संस्था आकांक्षा संस्थान की प्रस्तुति नाटक सद्गति के प्रभावी मंचन से की गई। सद्गति मुंशी प्रेमचंद की श्रेष्ठ रचनाओं में से एक है जिसे मंच पर सजीव किया डॉ. विकास कपूर के कुशल निर्देशन ने। 1930 में लिखी यह कहानी भारत की तत्कालीन वर्णाश्रमधर्मी सामाजिक व्यवस्था का एक कटु लेकिन सटीक चित्र प्रस्तुत करती है। कहानी के केंद्र में सामाजिक विषमताओं और जात-पांत का प्रतिनिधित्व करती लकड़ी की एक मोटी गाँठ है, जिसे दुखिया चमार अपने दुर्बल हाथों से चीरने का असफल प्रयास कर रहा है।

प्रेमचंद रंग महोत्सव के पहले दिन हुआ नाटक सद्गति का प्रभावी मंचन

दुखिया आया तो था अपनी बेटी की सगाई के लिए साइत निकलवाने लेकिन पंडित घासीराम ने उसे घर भर के काम करने को बाध्य कर दिया। दुखिया दिन भर भूखा प्यासा पंडित जी के आँगन में बेगार करने को विवश हो जाता है, लेकिन अछूत होने के कारण पानी तक नहीं मांग पाता। अंत में वही गाँठ उस बेचारे की जान ले लेती है। पंडित-पंडिताइन इस बात से विचलित नहीं हैं कि उनके अमानवीय व्यवहार ने एक गरीब की जान ले डाली है, वे इस बात से परेशान है कि अछूत की लाश को ब्राह्मण कैसे छुएगा? मंच पर दुखिया के किरदार को जीवंत किया अफज़़ल हुसैन ने और पंडित घासीराम को मंच पर जिया रमेश बोहरा ने। चमार की पत्नी झुरिया के किरदार में नेहा मेहता ने प्रभावित किया और पंडिताइन के चरित्र को अभिनीत किया माधुरी कौशिक ने, चिखुरी के किरदार को जीवंत किया राजकुमार चौहान ने और गाववालों के अन्य किरदारों को प्रशंसनीय ढंग से निभाया, जिसके भरत मेवाड़ा, शरद शर्मा, डॉ. नीतू परिहार और अश्विन रामदेव ने निभाया।

वेश भूषा डॉ. क्रान्ति कपूर, रूप सज्जा अभिषेक त्रिवेदी, डॉ. नीतू परिहार मंच सज्जा मोहम्मद इमरान, मोती जांगिड, नेहा मेहता संगीत आकाश उपाध्याय, अरुण कुमार रंगदीपन शफी मोहम्मद, नाट्य रूपांतरण रमेश बोहरा, प्रस्तुति नियंत्रण प्रवीण कुमार झा और निर्देशन डॉ. विकास कपूर का था। नाटक के अंत में दर्शकों ने नाटक के कलाकारों और निर्देशक से नाटक और कहानी व अभिनय के बारे में सवांद भी किया जो इस प्रस्तुति की अनूठी बात रही। नाटक अंत में दर्शकों के मन में यह अनसुलझा सवाल छोड़ जाने में सफल रहा कि अफ़सोस इस बात का है कि स्वतंत्रता मिलने के 75 वर्ष बाद भी कहानी में वर्णित कर्मकांड और धर्म-सम्मत दलित उत्पीडऩ आज भी जारी है। धर्माडम्बर की इस गाँठ पर अभी जाने कितने दुखिया और शहीद होंगे। नाटक के मंचन ने कहानी की सार्थकता को मंच पर जीवंत कर दिया और इसके माध्यम से मुंशी जी को आदरांजलि दी गई। इसके लिए सभी कलाकार बधाई के पात्र हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026