Doordrishti News Logo

एम्स वार्ड बॉय को मित्र ने फंसा कर घरवालों से मांगे 70 लाख

  • हनी ट्रेप
  • बंधक युवक को पुलिस ने सूचना के बाद छुड़ाया
  • दो महिलाओं सहित छह गिरफ्तार

जोधपुर, एम्स अस्पताल में वार्ड बॉय की नौकरी करने वाले युवक को उसके एक दोस्त ने फोन कर बुलाया। फिर सारण नगर स्थित एक मकान पर लेकर गया। वापिस लौटकर आने कहा और चला गया। कुछ देर बाद कमरे पर दो युवक और युवती आए। इन्होंने बाद में आपत्तिजनक तस्वीरों के बाद ब्लैकमेल किया। बंधक बनाए गए एम्स वार्ड बॉय को उसके परिजन के दोस्त ने शातिर से फोन करवाया और 70 लाख रूपयों की डिमांड की। पुलिस को सूचना मिली और दो दिन से बंधक युवक को देर रात कमरे पर दबिश देकर छुड़ाया। पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनसे अब पूछताछ चल रही है। एसीपी राजेंद्र प्रसाद दिवाकर ने बताया मूलत: बाड़मेर के धोरीमन्ना हाल एम्स अस्पताल में वार्ड बॉय की नौकरी करने वाले एक युवक के पिता की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

इसमें बताया कि उसका पुत्र एम्स में नौकरी करता है। 3 अक्टूबर को उसके गांव धोरीमन्ना के ही रहने वाले पाबूराम पुत्र प्रतापराम ने उसके पुत्र को फोन कर बुलाया और फिर सारण नगर बनाड़ स्थित एक मकान पर लेकर गया। पाबूराम उसके पुत्र को वहीं कमरे पर छोड़ कर वापिस आने का बोल गया। फिर उसके कमरे पर दो युवक और एक युवती आई। इन लोगों ने पहले उसके पुत्र के साथ मारपीट की और फिर एससीएसटी एक्ट केस में फंसाने और फोटो के बल पर धमकाने का प्रयास किया। बाद में पाबूराम ने अपने शातिर दोस्त पवन के जरिए पीडि़त के पिता के भांजे को फोन किया। पवन ने फोन कर कहा कि बंधक बनाया गए युवक ने उसकी बहन से छेड़छाड़ की है और पुत्र को छुड़ाने के एवज में 70 लाख रूपए मांगे। पीडि़त के पिता को भांजे से आए फोन पर वह जोधपुर पहुंचा और बनाड़ पुलिस को सूचना दी। घटना को लेकर हरकत में आई पुलिस ने देर रात सारण नगर स्थित पाबूराम के कमरे पर रेड दी। जहां से एम्स वार्ड बॉय युवक को मुक्त करवाने के साथ वहां से एक युवती, एक महिला और चार पुरूषों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अब पकड़े गए अभियुक्तों से पड़ताल में जुटी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026