Doordrishti News Logo

जोधपुर, जेडीए के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा डीबी सिविल रिट 6111/2017 के अन्तर्गत राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के निर्देर्शों की पालना में निरन्तर अवैध, अनाधिकृत निर्माणों एवं अतिक्रमणों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। दस्ते द्वारा सोमवार को भी ग्राम कालीजाल के विभिन्न खसरों की सरकारी भूमि एवं सड़क मार्गाधिकार पर किए अतिक्रमणां को ध्वस्त कर हटाया गया। जेडीए सचिव हरभान मीणा के आदेशानुसार अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा सोमवार को भी ग्राम कालीजाल के खसरा संख्या 10, 10/1, 12, 11, 57, 58, 157 एवं 475 की सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही जारी रही। उपायुक्त दक्षिण राजेन्द्र सिंह चांदावत के निर्देशन में दस्ते द्वारा सरकारी भूमि पर अनाधिकृत रूप से बाडे़ व धोरापाली आदि बनाकर किए गए विभिन्न अवैध अतिक्रमणों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर हटाया गया।जेडीए की यह करीवाई जारी रहेगी। कार्यवाही के दौरान पुलिस जाब्ता लूणी थाना,एसएचओ लूणी, तहसीलदार दक्षिण, नायब तहसीलदार लूणी, नायब तहसीलदार झंवर, प्रवर्तन अधिकारी, प्रवर्तन निरीक्षण दक्षिण, उत्तर, भू-अभिलेख निरीक्षक, पटवारी दक्षिण, पटवारी मौजूद थे।

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026