Doordrishti News Logo

अन्य सड़क हादसे में युवक की मौत

जोधपुर, शहर के निकट करवड़ पुलिस थाना क्षेत्र में दो जगहों पर दुर्घटनाएं हुई। हादसे में घायल महिला और एक युवक की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शवों को उनके परिजन को सुपुर्द कर दिए। वाहन चालकों का पता लगाया जा रहा है।

करवड़ पुलिस ने बताया कि रूपसर नेतड़ा के रहने वाले बुधकरण सिंह पुत्र जालम सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी पत्नी 33 साल की संतोष कंवर नेतड़ा रोड पार कर रही थी। तब एक चार पहिया वाहन के चालक ने चपेट में ले लिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। तब उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। करवड़ पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर वाहन चालक की तलाश आरंभ की है। दूसरी तरफ करवड़ थाने में ही भाटों की ढाणी गंगाणी निवासी गोरधन पुत्र मांगीलाल भाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भतीजा दुर्गाराम बाइक लेकर गंगाणी की तरफ निकल रहा था। तब अज्ञात वाहन के चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उसे मथुरादास माथुर अस्पताल में लाया गया। मगर उसकी मौत हो गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews