Doordrishti News Logo
  • कंप्यूटर सेट ही चुरा ले गए
  • फुटेज से तलााश

जोधपुर, शहर में नकबजनों की हिमाकत इतनी बढ़ गई है कि अब तक तो सूने मकानों और दुकानों पर ही सेंध लग रहे थे। अब चोरों ने सुरक्षा घेरे में रहने वाले कलेक्ट्रेट परिसर में एसडीएम कार्यालय तक में सेंध लगा ली है। कुछ कदम दूरी पर उदयमंदिर थाना भी पड़ता है। ऐसे में पुलिस गश्त पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। एसडीएम कार्यालय से पूरा कंप्यूटर सेट ही चुरा ले गए। पुलिस अब आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि अपर जिला मजिस्ट्रेट शहर कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक सीताराम गहलोत की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 29-30 अगस्त की रात्रि के समय कलेक्ट्रट परिसर में स्थित एसडीएम कार्यालय में अज्ञात नकबजनों ने सैंधमारी करके ऑफिस में लगा एक कम्प्यूटर सेट जिसमें मॉनिटर, सीपीयू, की- बोर्ड और माउस तथा दूसरे कम्प्यूटर सेट में सीपीयू को वहीं छोडक़र मॉनिटर, की- बोर्ड और माउस चुराकर ले गए। चोरी की वारदात की जांच उदयमंदिर थाने के हैडकांस्टेबल महेशचन्द्र कर रहे हैं। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर के रात्रिकालीन आवागमन के लिये खुले रहने वाले तहसील कार्यालय और मिर्धा सर्कल के पास लगे कैमरों में भी जांच पड़ताल शुरू की है।

ये भी पढें – पब्लिक सर्विस डिलीवरी को बेहतर बनाए – शर्मा

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026