Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की बोरानाडा थाना पुलिस ने एक दुकान में चोरी के मामले में तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। बोरानाडा थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि 23 अगस्त को अभिषेक गार्डन के पास किराणा की दुकान के रात को ताले तोड़ किराणे का सामान व नकदी चोरी हो गई थी। मामले में पुलिस ने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ चोरों की पहचान की।

जिस पर कृष्ण लीला नगर, भील बस्ती निवासी कानाराम पुत्र पप्पूराम, भील बस्ती निवासी सोनू पुत्र सगताराम और मसूरिया भील बस्ती निवासी राहुल पुत्र प्रकाश को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में तीनों बदमाशों ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया। पुलिस अब दुकान में चोरी का सामान व नकदी बरामदगी के प्रयास कर रही है। इस संबंध में भीकमचंद पुत्र उगमराज जैन की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। पकड़े गए अभियुक्तों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ये भी पढें – जोधपुर में फिर बनेगा भाजपा का जिला प्रमुख – चन्द्रशेखर

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026