Doordrishti News Logo

औषधीय पौधों का नि:शुल्क वितरण कार्यक्रम

जोधपुर, राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड आयुष मंत्रालय भारत सरकार व क्षेत्रीय सह सुविधा पश्चिमी केंद्र, सावित्री बाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, के सौजन्य से अथातो जोधपुर द्वारा 30 अगस्त 2021 को पुरबिया प्रजापत न्याती नोहरा रातानाडा में औषधीय पौधों का नि:शुल्क वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में आगंतुकों को नि:शुल्क औषधीय पौधे दिए जाएंगे।

अथातो, जोधपुर के डॉ. ऋतुराज प्रजापति ने बताया कि राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड के क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र पश्चिमी केंद्र, सावित्री बाई फुले पुणे विश्वविद्यालय पुणे, प्रमुख संशोधक तथा क्षेत्रीय संचालक, डॉ. दिगंबर मोकाट, द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जाएगा। इस हेतु ऋषिकेश फुन्दे, डीईओ आज जोधपुर आ चुके हैं तथा पूर्व नियत कार्यक्रम अनुसार कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहेंगे।

गणेश प्रजापत जो क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र पश्चिमी केंद्र से लम्बे समय से जुड़े हुए द्वारा अपनी नर्सरी में तैयार कर ये औषधीय पादप उपलब्ध करवाए जा रहे हैं,ने यह बताया कि राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के कार्यक्रम “आजादी का अमृत महोत्सव” के अधीन पश्चिमी राजस्थान क्षेत्र में औषधीय पौधों का नि:शुल्क वितरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत 30 अगस्त को पुरबिया प्रजापत न्याती नोहरा रातानाडा में औषधीय पौधों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। शहर विधायक मनीषा पंवार, पार्षद ललित गहलोत, दशरथ प्रजापत, डॉ. इन्दीवर भारद्वाज, कानसिंह राठोड़, पूर्व महासचिव भारतीय जिम्नास्टिक्स महासंघ सहित गणमान्य व्यक्तिओं ने इस कार्यक्रम में शिरकत की अपनी सहमति प्रदान की है।

ये भी पढें – शनिधाम शास्त्रीनगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा कृष्ण रैंप वॉक होगा

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026