Doordrishti News Logo

शहर के प्रमुख चैराहों पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन आज

जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के निर्णय के अनुरूप जोधपुर शहर भाजपा के तत्वावधान में राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए एवं दमनकारी नीतियों का विरोध करने के लिए सभी बारह मण्डलों में प्रदर्शन का आयोजन शनिवार प्रातः 11 बजे किया जाएगा। सुबह 11 बजे जालोरी गेट, पावटा चौराहा और आखलिया चौराहा पर एक साथ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। ऐसे में प्रदेश की जनता राज्य सरकार की दमनकारी नीतियों से परेशान है।

इसी मुद्दे को लेकर भाजपा शहर विधानसभा के चार मण्डलों का प्रदर्शन जालोरी गेट पर नगर निगम दक्षिण की महापौर वनिता सेठ एवं भाजपा नेता अतुल भंसाली के नेतृत्व में किया जाएगा। इसी प्रकार सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के चारों मण्डलों का प्रदर्शन पावटा चौराहा पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता एवं वरिष्ठ नेता पूर्व केबिनेट मंत्री अध्यक्ष बीज निगम शम्भूसिंह खेतासर के नेतृत्व में किया जायेगा। सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के चारों मण्डलों का प्रदर्शन आखलिया चौराहे पर सूरसागर विधायिका सूर्यकान्ता व्यास एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता उपेन्द्र दवे के नेतृत्व में किया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

इन प्रदर्शनों में बिजली के बिलों में लगातार हो रही बेहताशा वृद्धि, पानी की भेदभाव पूर्ण वितरण व्यवस्था एवं राज्य में महिलाओं एवं दलितों के प्रति बढ़ते अपराधों के कारण राज्य सरकार के अदूरदर्शी निणयों से जिस प्रकार आम जनता प्रताड़ित हो रही है, इन सभी मुद्दो को लेकर भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिला ईकाई राज्य सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन करेगी।

शहर जिला भाजपा अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, डा. करणीसिंह खींची, देवेन्द्र सालेचा ने आम जनता से इस विरोध प्रदर्शन में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए अपील की है कि राजस्थान कांग्रेस शासन में अपराध के क्षेत्र में देश की राजधानी बनता जा रहा है। जहां पर आमजन सुरक्षित नहीं है, सरेआम हत्याएं हो रही है। बजरी माफिया का आतंक पूरे प्रदेश में फैला हुआ है एवं बेरोजगारी तेजी से बढ़ती जा रही है।

कांग्रेस द्वारा अपने मेनोफेस्टो में किये गये वादे जिसमें बिजली दर न बढ़ाने की घोषणा की गई थी उससे मुकरते हुए बिजली के बिलों में बेहताशा वृद्धि की गई इससे आमजनता त्रस्त है। भारतीय जनता पार्टी इन सभी जनहित के मुद्दों को लेकर पूरे राजस्थान में प्रदर्शन कर रही है इसी कड़ी में जोधपुर में भी जन सहभागिता के साथ प्रदर्शन आयोजित करते हुए आमजनता के बीच गहलोत सरकार को बेनकाब किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – घर-घर औषधि योजना में एक लाख पौधे होंगे वितरित

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शिवालयों में शिव का अभिषेक-बम-बम भोले के गूंजे जैकारे

August 11, 2026

सोने-चांदी के जेवर लूटने की वारदात का खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

16.25 लाख रुपए नकद बरामद तीन लग्जरी वाहन जब्त दो आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

आईआईटी जोधपुर के वैज्ञानिकों ने वेल्डिंग विज्ञान को दिया नया आयाम

August 10, 2026

पिकअप पलटने से घायल बालक सहित दो लोगों की मौत

August 10, 2026

10 साल से फरार 15 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

August 10, 2026

दिल्ली में विश्व हिंदू महासंघ के कार्यक्रम में सीए योगेश बिड़ला ने भगवद गीता पर रखे विचार

August 10, 2026

एमएमयू की बैठक में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा व निर्माण कार्यों पर चर्चा

August 10, 2026

वंदे भारत ट्रेनों से जोधपुर मंडल की बढ़ी कमाई

August 10, 2026