Doordrishti News Logo
  • प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत किया निरीक्षण
  • कार्यशील विकास कार्यो व प्रस्तावित कार्यो को गति देने के दिये निर्देश

जोधपुर, जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने गुरुवार को प्रशासन शहरों के संग अभियान की तैयारियों के दृष्टिगत शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर आमजन की समस्याओं को जाना। जिला कलेक्टर ने नगर निगम के विभिन्न वार्ड में विकास कार्यों की स्थिति और आगामी समय में कराए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जेडीए एवं अन्य एजेंसियों के माध्यम से कराए जा रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया और विकास कार्याे को गति देने के निर्देश दिए।

district collector city tour

जिला कलेक्टर ने करीब 5 घंटे तक शहर का दौरा कर आमजन से जुड़ी समस्याओं की गहनता से समीक्षा की और विकास को लेकर उनके सुझाव भी जाने। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संवेदनशील पारदर्शी और जवाबदेह शासन की मंशा के साथ काम कर रही है। जिला प्रशासन राज्य सरकार की सोच के अनुरूप ही आमजन की तकलीफों को दूर करने के लिए सतत प्रयासरत है।

district collector city tour

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में जोधपुर जिले के विकास के लिए जेडीए तथा नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से प्रयास किए जा रहे हैं धरातल पर जाकर देखा जा रहा है समस्या क्या है और उसका निराकरण कैसे किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए नगर निगम उत्तर और दक्षिण के अधिकारियों तथा इंजीनियर, स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दौरे में साथ लिया गया है जिससे आमजन शीघ्र ही ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित हो सके।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों भदवासिया, 80 फुट रोड, गांधीनगर रोड, माता का थान, मगरा पूंजला, भाटी चौराया, गोकुल जी की प्याऊ सारण नगर, डिगाड़ी कला, बीजेएस, शिकारगढ़ के विभिन्न वार्डों की पानी, सीवरेज, बरसाती पानी जमाव, पार्षदों द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों, सड़क निर्माण कार्य तथा बरसाती नालों तथा आमजन की समस्याओं का जायजा लिया तथा आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत सर्वप्रथम भदवासिया पहुंचे जिस पर पार्षद जानी देवी व कबूलाल दहिया ने सफाई व्यवस्था, पानी की समस्या, फुटपाथ आदि की जानकारी दी जिस पर जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने माता का थान रोड का निरीक्षण किया। वहां पर पार्षद भैरोंसिंह परिहार ने बरसाती पानी की समस्या को लेकर नए नाले के निर्माण की मांग की तथा उस नाले को जोजारी नदी से जोड़ने की मांग की जिस पर जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को खुले नालों को बंद करवाने तथा छोटे नालों को प्लान बना कर बड़े नाले में जोड़ने के निर्देश दिए। इसके बाद जिला कलेक्टर भाटी चौराया पहुंचे वहां पर पार्षद ओपी भाटी तथा ममता सांखला ने गंदे पानी की समस्या को लेकर अवगत कराया इस पर जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को पानी के सैंपल लेकर समस्या को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिला कलेक्टर ने नागौर बाईपास रोड पर बन रहे नाले का निरीक्षण किया तथा नाले के कच्चे पार्ट को डीपीआर करने के निर्देश दिए।

डिगाड़ी कला के वार्ड नम्बर 80 में सेटेलाइट अस्पताल के लिए भूमि आवंटन हेतु नगर निगम दक्षिण के बोर्ड से प्रस्ताव पारित करवाकर राज्य सरकार को भेजने के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जेडीए सचिव हरभान मीणा, आईएएस प्रशिक्षु सोहन राम, नगर निगम उपायुक्त बजरंग सिंह, एडीएम द्वितीय मुकेश कुमार कलाल, अधिशाषी अभियंता नगर निगम विनोद व्यास सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढें – ऑर्डर से खाना मंगवाने वाले डिलीवरी बॉय से मारपीट कर पांच हजार लूटे

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026