Doordrishti News Logo
  • भीड़ को हटाने में पुलिस को करनी पड़ी मश्क्कत
  • सड़क पर डंडे फटकार कर हटाया
  • आशाराम को चेकअप के लिए सेंट्रल जेल से एम्स ले जाया गया
  • अनुयाई जेल के बाहर रास्ते में और एम्स के बाहर पहुंच गए
  • एम्स में आशाराम की एमआरआई व अन्य जांच की जा रही है

जोधपुर, गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु आसाराम के दर्शन के लिए जोधपुर पहुंचे बड़ी संख्या में भक्तों की आशा आज पूरी हुई। आशाराम को चेकअप के लिए जोधपुर सेंट्रल जेल से एम्स ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अनुयाई जेल के बाहर रास्ते में और एम्स के बाहर पहुंच गए थे। एम्स में उनकी एमआरआई और अन्य जांच की जा रही है।

गुरू पूर्णिमा आशाराम समर्थक

हर साल की तरह इस बार भी गुरु पूर्णिमा के तीन-चार दिन पहले से अनुयाई जोधपुर पहुंचने लग गए। आसाराम को आज एम्स में जांच के लिए पुलिस के वाहन में ले जाया गया तो जेल के बाहर जमा अनुयायियों में उनके नजदीक पहुंचने की होड़ सी लग गई। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उन पर काबू पाया। इसके लिए पुलिस को थोड़े डंडे भी फटकारने पड़े। इस दौरान कुछ अनुयायी महिलाएं नीचे भी गिर गई। यही हालत एम्स के बाहर भी रही।

गुरू पूर्णिमा आशाराम समर्थक

गौरतलब है कि अपने गुरुकुल में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के मामले में आसाराम को  2013 में जोधपुर पुलिस इंदौर से गिरफ्तार कर लाई थी। तब से वह जोधपुर जेल में ही बंद है। 2018 में उनको मरते दम तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। 2013 से अब तक आसाराम 15 बार जमानत हासिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक प्रयास चुका है, लेकिन किसी कोर्ट ने उसे एक बार भी जमानत नहीं दी है।

ये भी पढ़े – स्वर्ण मंदिर का फोटो देखकर खुशी से उछल पड़ा मूकबधिर, अब घर जा सकेगा

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

 

 

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026