Doordrishti News Logo

पति की मौत, पत्नी व साला घायल

जोधपुर, शहर के निकट झालामंड चौराहा के पास में तडक़े सड़क़ हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। पत्नी और साला घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। साले को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक अपनी मां की लिए इलाज के लिए दिल्ली से कार लेकर जोधपुर की तरफ आ रहा था।

मां कार में सवार नहीं थी और वह पाली थी। उसे अपने भाई के साथ जोधपुर आना था। मृतक दिल्ली में एक निजी फर्म में नौकरी करता था। कुड़ी पुलिस थाने के एएसआई अचलाराम ने बताया कि मूलत: पाली जिले के सदर थानान्तर्गत दो पीठ का बास रामदेव रोड के रहने वाले महेश कुमार पुत्र मदन मोहन की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

इसमें बताया कि उसका भांजा 33 साल का विकास दिल्ली में निजी फर्म में नौकरी करता था। वह मां के इलाज के लिए अपनी पत्नी सुनीता और साले को लेकर कार में जोधपुर की तरफ आ रहा था। गुरूवार की तड़क़े साढ़े तीन बजे के आस पास यह लोग कार लेकर जोधपुर में झालामंड चौराहा के पास में पहुंचे थे कि कार अपने से आगे चल रही एक ट्रक में घुस गई। हादसे में विकास की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पत्नी सुनीता व साला धायल हो गए। इस पर उसकी पत्नी सुनीता को एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसके पीठ, पसलियों पर चोटें लगी है। साले को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

एएसआई अचलाराम के अनुसार वक्त घटना कार में उसकी मां सवार नहीं थी। विकास के मामा उसकी मां को लेकर जोधपुर इलाज के लिए लाने वाले थे, मगर उससे पहले यह हादसा हो गया। शव को शुक्रवार को कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया गया। बताया गया कि ट्रक चालक ने अचानक से ब्रेक लगाया था, जिससे कार पीछे से घुसे गई और हादसा हो गया। संभवत: ट्रक के आगे कोई जानवर आ गया होगा। फिलहाल इसमें जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े – शहर में 26 जुलाई को पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026