Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिले के ग्रामीण इलाके में ननिहाल आई किशोरी से तीन युवकों ने अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना 16 जुलाई की है। पुलिस ने अब त्वरित कार्रवाई कर तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में थाने में केस दर्ज हुआ था। आरोपी गाड़ी में डालकर ले गए फिर बाद में उसे गाड़ी से पटक कर नानी के घर के बाहर से भाग गए। घटना में पुलिस उपअधीक्षक भोपालगढ़ धर्मेंद्र डूकिया की तरफ से जांच की गई।

यह लगाया पता

एसपी ग्रामीण ने बताया कि गठित टीमों द्वारा विभिन्न साक्ष्यों को एकत्रित करने के निर्देश पर आस-पास सभी रूट वाइज सीसीटीवी फुटेज लिए गए तथा विभिन्न वीडियो फुटेज से भी मुलजिमानों के बारें में जानकारी हासिल करने के प्रयास किए गए व जिला विशेष टीम (डीएसटी) द्वारा विभिन्न माध्यमों से तकनीकी सूचना एकत्रित की गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

घटना के समय गाड़ी  से टक्कर मारने से घायल बोरूंदा निवासी हरदीनराम पुत्र लुम्बाराम जाट की मौत हो गई थी। उसे घायलावस्था में मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह 18 जुलाई को चल बसा। घटना की गंभीरता को देखते हुए आसोप थानाधिकारी शंकर कड़वा, जिला स्पेशल टीम के अमानाराम, गोटन थानाधिकारी राधेश्याम ने क्रेटा कार का पता लगाया।

बदमाशों के हरियाणा में छुपे होने की सूचना प्राप्त होने पर थानाधिकारी शंकर कडवा मय टीम द्वारा हरियाणा के हिसार में मुल्जिम गोटन नागौर निवासी महेन्द्र पुत्र भवंरूराम फडौदा जाट, धनापा गोटन निवासी लोकेश उर्फ लोकेन्द्र पुत्र भीयाराम मुण्डेल जाट एवं खारिया खंगार बोरूंदा निवासी सुनील पुत्र मंगलाराम जाट को हिसार से गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें महेेंद्र व लोकेंद्र के खिलाफ मारपीट आदि धाराओं में केस दर्ज हो रखे हैं।

ये भी पढ़े – कार से रूपए उड़ाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

 

 

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026