Doordrishti News Logo

ग्रामीण से रूबरू होकर की विकास की बाते

जोधपुर, जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने शनिवार को लूणी पंचायत समिति के अनेक गांवों का दौरा किया, वहां निर्मित सामुदायिक शौचालय व पेयजल कार्यो का अवलोकन किया।

थोनली में सैनेटरी कम्युनिटी काम्पलेक्स देखा। जिला कलक्टर ने लूणी पंचायत के भांडू पंचायत के थोनली गांव में बने कम्युनिटी सैनेटरी काॅम्पलेक्स का अवलोकन किया व सफाई व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश भी दिये। उन्होंने ग्रामीणों से जल जीवन मिशन की जानकारी ली व गांव में हुए विकास कार्यो के बारे में बातचीत की।

लूणी पंचायत समिति

जिला कलक्टर ने फीच गांव में कम्यूनिटी सैनेटरी काॅम्पलेक्स का निर्मित कार्य देखा व ग्रामीणों से बातचीत की। गांव के विकास कार्यो के बारे में भी जाना। उन्होंने लूणावास भाकरी पर बनी पेयजल योजना को देखा व योजना से पेयजल सप्लाई वाले गांव के बारे में पीएचईडी के अधिकारियों से जानकारी ली।

लूणी पंचायत समिति

अधिकारियों से योजना में 3200 किलो लीटर व 2800 किलोलीटर क्षमता के रिजर्ववायर के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि 16 किलोमीटर पाईपलाईन बिछाई गई। जिला कलक्टर ने जागूवास में भी जल जीवन मिशन के बारे में जानकारी ली व पम्प हाॅउस का निरीक्षण किया।

उन्होंने जलजीवन मिशन के तहत हर घर कनेक्शन योजना के बारे में ग्रामीण को बताया व इसमें सहयोग करने को कहा। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम मदन लाल नेहरा, उपखण्ड अधिकारी गोपाल परिहार व विकास अधिकारी तेजपाल राव भी उपस्थित थे।

>>> हथियारबंद क्यूआरटी और सीएसटी टीम ने पकड़ा तीन किलो अफीम का दूध

Amazon

Related posts: