Doordrishti News Logo

जोधपुर, कोरोना संकट की वजह से आम लोगों की आर्थिक स्थिति खराब है। ऐसे में लगातार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर लोगों में सरकार के खिलाफ गुस्सा है। पूरे देश में पेट्रोलडीजल की कीमत अपने रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है। सात राज्य तो ऐसे हैं जहां पर पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 100 रुपए पार कर चुका है।

डीजल की कीमत भी राजस्थान के श्रीगंगानगर में प्रति लीटर 100 रुपये से अधिक में बिक रहा है। इसके बावजूद सरकारी तेल कंपनियों का कीमतें बढ़ाने का अभियान जारी है। देश व्यापी विरोध के बावजूद आज पेट्रोल के दामों में 31 पैसा और डीजल के दामों में 32 पैसा प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। इस वृद्धि के बाद जोधपुर में इंडियन आयल पर पेट्रोल 102.87 व डीजल 96.10, भारत पेट्रोलियम पर पेट्रोल 102.93 व डीजल 96 16 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम पर पेट्रोल 102.93 व डीजल 96.15 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

तेल कंपनियों ने मात्र छह माह में ही 50 बार पेट्रोल-डीजल महंगा कर दिया। महामारी के इस दौर में लॉकडाउन से जहां व्यावसायिक मांग बीस से तीस फीसदी तक रह गई है, और घरेलू मांग अपने न्यूनतम स्तर पर है, वहीं पेट्रोल-डीजल के दाम हर रोज रिकॉर्ड बना रहे हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल- डीजल के दामों में साल की 50वीं बढ़ोतरी की है। श्रीगंगानगर में तो अब डीजल भी 100 रुपए 37 पैसे हो चुके हैं और पेट्रोल इस शहर में 107 रुपए 53 पैसे प्रति लीटर हो चुका है।

>>> अलग अलग स्थानों से गाड़ियां चोरी

Related posts:

डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया उपभोक्ता के लिए खतरनाक

April 3, 2026

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026