Doordrishti News Logo

बगड़ी नगर, निकटवर्ती केलवाद गांव में ‘संस्कृति महिला निर्बल-विकल सेवा संस्थान’ के तत्वावधान में आयोजिका शारदा राव तथा ओमप्रकाश राव द्वारा सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक स्वर्गीय हरदान राव और स्वर्गीय मथुरा देवी की स्मृति में कोरोना गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पाली चिकित्सा विभाग के उपनिदेशक डॉ सुनील बिष्ट तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बगड़ी थानाधिकारी बाबूलाल जांगिड़ ने शिरकत की।

Corona warriors honored

कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग तथा पंचायती विभाग के अलग-अलग कर्मचारियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुलकित सिंह द्वारा किया गया।

Corona warriors honored

सम्मानित होने वाले कोरोना वारियर्स

बगड़ी थानाधिकारी-बाबूलाल जांगिड़, डॉ शिवप्रताप बिश्नोई, डॉ रामधीन यादव, लेब असिस्टेंट अजय सिंह, मेल नर्स जालम सिंह, फीमेल नर्स तारामती, कोर अध्यक्ष उत्तम चंद प्रजापत, बीएलओ संग्राम राम, एम्बुलेंस चालक किशन कुमार, सफाईकर्मी भुवनेश ढंजा, 108 एएमटी राकेश गर्ग सहित कोरोना महामारी के दौरान धरातल पर कार्य करने वाले कई कोरोनावॉरियर्स का सम्मान किया गया।

>>>वीकेंड कर्फ्यू में सड़क़ों पर पसरा सन्नाटा

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026