Doordrishti News Logo

जोधपुर, असम की यात्रा करने के इच्छुक लोगों को अच्छी खबर है। रेलवे जोधपुर से कामाख्या के लिए साप्ताहिक रेल सेवा शुरू करने जा रहा है। इस रेल सेवा के शुरू होने से पूर्वोतर से आने व जाने वाले लोगों को काफी सुविधा हो जाएगी।

कामाख्या- भगत की कोठी (जोधपुर) कामाख्या साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस रेलसेवा का संचालन 18 जून से अपने पहले फेरे में कामाख्या से जोधपुर के लिए रवाना होगी। यह रेल 52 घंटे में 2281 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

जोधपुर में उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि गाडी संख्या 05624, कामाख्या- भगत की कोठी (जोधपुर) साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस 18 जून से प्रत्येक शुक्रवार को कामाख्या से 17.15 बजे रवाना होकर रविवार को 21.45 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 05623, भगत की कोठी (जोधपुर)- कामाख्या साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस 22 जून से प्रत्येक मंगलवार को भगत की कोठी से 16.10 बजे रवाना होकर गुरुवार को 23.10 बजे कामाख्या पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में रंगिया जं., बरपेटारोड, न्यू बोगई गांव, कोकराझार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कुचविहार, न्यू जलपाईगुडी, किशनगंज, कटिहार, नौगछिया, खगरिया, बेगुसराय, न्यू बरौनी, पटना, आरा जं., बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, वाराणसी, शाहगंज जं., फैजाबाद जं., लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली जं., दिल्ली कैंट, गुडगांव, रेवाड़ी जं., महेन्द्रगढ, सतनाली, लोहारू, सादुलपुर जं., चूरू, रतनगढ जं., सुजानगढ, लाडनूं, डीडवाना, छोटी खाटू, डेगाना, मेडता रोड जं. व जोधपुर जं. स्टेशनों पर ठहराव करेगी। यह रेल सेवा कोरोना के कारण बंद कर दी गई थी। रेलवे इसे अब फिर से शुरू करने जा रहा है।

ये भी पढ़े – फुटपाथ पर रहने वाले लोगों को भी लगेगी वैक्सीन

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026