Doordrishti News Logo

जोधपुर, कमिश्ररेट के सरदारपुरा और देवनगर हलके में चोरी घटनाएं हुई। एक में गोदाम से इलेक्ट्रानिक सामान चुराया गया तो दूसरी में घर से पर्स चोरी हो गया। सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि कांकरिया बिल्डिंग निवासी राकेश पुत्र उत्तमचंद कांकरिया ने रिपोर्ट दी। इसके अनुसार उसके कांकरिया बिल्डिंग में ही स्थित गोदाम के ताले तोड़क़र अज्ञात चोर वहां से सोलर आइटम, बिजली की केबल और पार्टस आदि चुराकर ले गया। इधर देवनगर थाने में दी रिपोर्ट में पाल लिंक रोड स्थित देवनगर में रहने वाले विजय पुत्र जोगाराम चौधरी ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर वहा रखा एक पर्स चुराकर ले गया इस पर्स में 16250 रूपये की नकदी और आधार कार्ड और दस्तावेज थे।

ये भी पढ़े :- गाडिय़ों के शीशे फोड़ऩे के साथ ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया