राज्य स्तरीय राष्ट्रपति स्काउट सर्टिफिकेट टेस्टिंग कैंप शुरू
280 स्काउट्स ले रहे भाग
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राज्य स्तरीय राष्ट्रपति स्काउट सर्टिफिकेट टेस्टिंग कैंप शुरू। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड द्वारा राज्य स्तरीय राष्ट्रपति स्काउट सर्टिफिकेट टेस्टिंग कैंप का आयोजन विट्ठलेश स्काउट वन, चौपासनी जोधपुर में किया जा रहा है।
यह शिविर 24 से 28 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के 280 स्काउट्स भाग ले रहे हैं। शिविर में राष्ट्रपति सर्टिफिकेट टेस्टिंग के निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार प्रवेश से लेकर राष्ट्रपति अवार्ड तक के सभी विषयों की जांच एवं परीक्षा ली जा रही है।
तेज़ दिमाग सही विचार- सफलता का यही आधार
इस परीक्षा में सफल होने वाले स्काउट्स को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले सीबीटी एग्जाम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
शिविर में चीफ एग्जामिनर विजय प्रसाद शर्मा (लखनऊ),कैंप ऑब्जर्वर विजय कुमार शुक्ला (मध्य प्रदेश) सहित परीक्षक रमेश कुमार यादव,देवेंद्र सिंह यादव,बलवान सिंह, आलोक शर्मा,अनिल कुमार शर्मा,रामदेव सिंह, नरेश सिंह तंवर,अरविंद पाल राम चौधरी,गणपत चौधरी,पप्पू राम आदि सभी निर्धारित परीक्षाओं की जांच कर रहे हैं।
शिविर का संचालन सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट कोटा दिलीप माथुर एवं सहायक राज्य संगठन आयुक्त जोधपुर संभाग छतर सिंह पिड़ीयार कर रहे हैं।
