तेज़ दिमाग सही विचार- सफलता का यही आधार

सेंट्रल एकेडमी रातानाडा में इंटर-स्कूल ब्रेन जिम प्रतियोगिता आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), सेंट्रल एकेडमी रातानाडा शाखा में इंटर-स्कूल ब्रेन जिम प्रतियोगिता का रोमांचक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संस्थान की छह ब्रांच के विद्यार्थियों ने ज्ञान, आत्मविश्वास और उत्साह के साथ भाग लिया।

प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित हुई। पहले चरण में पहली और दूसरी के छात्रों ने,जबकि दूसरे चरण में तीसरी,चौथी और पांचवीं के छात्रों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। दोनों चरणों में छात्रों की तार्किक क्षमता परखने के को ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे गए।

13 लोगों से चाकू छुरियां बरामद

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ADCP ट्रैफिक पुलिस जोधपुर शालिनी राज उपस्थित थीं। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना की और उनके प्रयासों के लिए बधाई दी।

सेंट्रल एकेडमी की चेयरपर्सन पद्मा मिश्रा ने प्रेरणादायी उद्बोधन से प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया और निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया।

विजेता ब्रांच को शानदार प्रस्तुति के लिए सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत किए गए गीत और नृत्य ने समारोह को और अधिक मनमोहक बना दिया।