भूलवश कीटनाशक का सेवन किशोरी की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भूलवश कीटनाशक का सेवन किशोरी की मौत। शहर के बनाड़ स्थित डिफेंस कॉलोनी बनाड़ अस्पताल के पीछे रहने वाली एक किशोरी ने अपने घर में भूलवश कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन अस्पताल लेकर गए। मगर बाद में उसकी मौत हो गई।
वृद्ध को पता ही नहीं लगा खाते से छह लाख रुपए पार हो गए
किशोरी के पिता ने इस बारे में बनाड़ थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी। बनाड़ पुलिस ने बताया कि डिफेंस कॉलोनी एरिया में रहने वाली 16 साल की नाबालिग ने अपने घर में भूल से कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। पता लगने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। मगर बाद में किशोरी की मौत हो गई। किशोरी के पिता की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया गया।
